लखनऊ: अमीनाबाद में मंदिर की आड़ में बने अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, भारी पुलिस फोर्स मौजूद

लखनऊ। अमीनाबाद में पार्क में बने अवैध निर्माण पर गुरुवार को नगर निगम का बुलडोजर चला है। यहां के अमीनाबाद पार्क प्रांगण में प्राचीन हनुमान मंदिर की आड़ में अवैध मार्केट बनाया जा रहा था।

अमीनाबाद के घंटाघर पार्क में अवैध निर्माणों के खिलाफ नगर निगम ने गुरुवार को कार्रवाई की। चार बुलडोजर की मदद से यहां बनी अवैध दुकानों को तोड़ा गया। पुलिस ने अवैध निर्माण कराने वाले अशोक पाठक के भाई व एक अन्य को हिरासत में लेकर अमीनाबाद थाने भेज दिया।

करीब चालीस दुकानों का निर्माण यहां कर लिया गया था और नगर निगम लंबे समय तक कागजी कार्रवाई ही चल रही थी, जिस कारण यहां अवैध निर्माण होता ही रहा।

Related Articles

Back to top button