ब्रेकिंग:

लखनऊ: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ मार्च के लिए सजी सड़कें, पिंक परिधान में नजर आएंगी महिलाएं

अशाेक यादव, लखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजधानी में कांग्रेस पार्टी महिला मार्च निकालने जा रही है। इस मार्च में प्रियंका गांधी भी शामिल होंगी।  मार्च की खास बात यह होगी कि इसमें सभी महिलाएं पिंक परिधान में नजर आएंगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बड़ी तादाद में महिलाओं को टिकट देने वाली कांग्रेस पार्टी लगातार महिलाओं को जोड़ने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन राजधानी में लड़की हूं लड़ सकती हूं मार्च का आयोजन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जा रहा है,इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

इस मार्च की शुरुआत 1090 चौराहे से होना बताई जा रही है, जिन रास्तों से होकर यह मार्च गुजरेगा,उन रास्तों को पूरी तरह से सजा दिया गया है। मार्च के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नेतृत्व करेंगी, इस मार्च में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहीं महिलाएं भी हिस्सा लेंगी, इसके अलावा कांग्रेस पार्टी की महिला विधायक व सांसद भी मार्च में शामिल रहेंगी ।

बताया जा रहा है कि केवल राजधानी में ही नहीं बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में आज के दिन इस तरह का आयोजन कांग्रेस पार्टी द्वारा किया जाएगा ।

Loading...

Check Also

रेलमंत्री वैष्णव ने महाकुम्भ – 2025 की तैयारियों का किया अवलोकन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज / फाफामऊ / नई दिल्ली : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com