राहुल गांधी ने हरियाणा के वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को पार्टी की हरियाणा इकाई के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की जिसमें संगठन को मजबूत करने के बारे में चर्चा हुई। इस बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पार्टी के प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल, मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, किरण चौधरी, अजय यादव और कई अन्य नेता मौजूद थे।

सूत्रों ने यह भी बताया कि इस बैठक में पार्टी को मजबूत करने और मिलकर आगे बढ़ने पर जोर दिया गया। यह बैठक इस मायने में भी महत्वपूर्ण है कि समय-समय पर कांग्रेस की हरियाणा इकाई में गुटबाजी की खबरें आती रही हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश के नेताओं के बीच कथित गुटबाजी को खत्म करने पर भी जोर दिया जा सकता है।

Related Articles

Back to top button