राष्ट्रीय एकता दिवस पर आई.टी.बी.पी. द्वारा लखनऊ में बाईक रैली आयोजित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने लक्ष्य ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की ओर लगातार बढ़ रहे हैं,इसी क्रम में पूर्वी सीमान्त मुख्यालय, भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल द्वारा दिनांक २९-१०-२०२२ को जानकीपुरम क्षेत्र में बाइक रैली का आयोजन किया गया जिसमें पूर्वी सीमान्त मुख्यालय के समस्त पदाधिकारियों द्वारा बढ-चढ कर हिस्सा लिया गया। राष्ट्रीय एकता दिवस के मद्देनजर पूर्वी सीमान्त मुख्यालय भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, राष्ट्रीय एकता की भावना को बढाने के उद्देश्य से इस सप्ताह भी ऐसे कई कार्यक्रमों का आयोजन करेगा।

इस अवसर पूर्वी सीमान्त मुख्यालय के अधिकारी और कर्मचारी देश की एकता और अखण्‍डता अक्षुण्‍ण बनाए रखने की शपथ लेंगे.हाल के वर्षों में इस जश्न को आगे बढ़ाते हुए, पूर्वी सीमान्त मुख्यालय द्वारा इस वर्ष राष्ट्रीय एकता दिवस और अधिक व्यापक में आयोजित होने जा रहा है। इस दिन को भारत के इतिहास में सरदार पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका को उजागर करने के लिए देश की एकता की शपथ लेने, जन अभियान चलाने के रूप में चिन्हित किया जाएगा।राष्ट्रीय एकता दिवस देश में साल 2014 से धूमधाम से मनाया जाता है. पिछले 8 सालों में इस दिवस को लोगों ने इस तरह स्वीकार किया है कि यह दिन स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह मनाया जाने लगा है.

Related Articles

Back to top button