ब्रेकिंग:

राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का निधन

अशाेेेक यादव, लखनऊ। राज्यसभा सदस्य और पूर्व समाजवादी पार्टी नेता अमर सिंह का 64 साल की आयु में शनिवार को निधन हो गया। अमर सिंह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। किडनी से संबंधित बीमारी के चलते उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। अमर सिंह आईसीयू में थे और उनका परिवार वहां पर है। उन्होंने आज स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी और सभी फॉलोअर्स को ईद अल अदहा के मौके पर बधाई दी थी।

अमर सिंह वर्तमान में उत्तर प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। उन्हें 5 जुलाई 2016 को उन्हें उच्च सदस्य के लिए चुना गया था। समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उनकी सक्रियता कम हो गई थी। हालांकि, बीमार होने से पहले तक उनकी करीबियां भारतीय जनता पार्टी से बढ़ रही थीं।

उनके राजनीतिक सफर की शुरुआत 1996 में राज्यसभा का सदस्य चुने जाने के साथ ही हुई थी। एक समय पर उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने वाले अमर सिंह समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के करीबियों में शामिल थे। इसी साल फरवरी में उन्होंने अमिताभ बच्चन से माफी भी मांगी थी।

Loading...

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में 6.4 किलोमीटर लंबी जेड – मोड़ सुरंग का उद्घाटन किया

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गांदरबल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com