राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सीएम योगी ने दी जन्मदिन की बधाई, भेंट की भगवान गणेश की प्रतिमा

अशाेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के जन्मदिन पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर उन्हें बधाई दी और उनके लंबे और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर योगी ने उन्हें भगवान गणेश की प्रतिमा भेंट की।

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर ट्वीट किया कि गुजरात की प्रथम महिला मुख्यमंत्री एवं शुचिता, कर्मठता व संवेदनशीलता की प्रतिमूर्ति, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आदरणीय आनंदीबेन पटेल जी को उनके जन्मदिन की हृदयतल से शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूँ।

Related Articles

Back to top button