राजीव बाजपेई उ0प्र0 जलकल संयुक्त मोर्चा के सरक्षक बने

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ।रविवार को उत्तर प्रदेश जलकल जलसंस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की जलकलों का नगर निगम में पूर्ण रूप से विलय किये जाने के विरोध में प्रदेश स्तरीय एक बैठक जलकल विभाग लखनऊ के ऐशबाग स्थित परिसर में विपिन कुमार बाजपेई अध्यक्ष उत्तर प्रदेश कर्मचारी महासंघ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। आज की बैठक में उ0प्र0 जलकल / जलसंस्थान अधिकारी / कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के सरक्षक पद पर राजीव बाजपेई को चुना गया। इसी क्रम में यह भी निर्णय लिया गया कि माननीय नगर विकास मंत्री जी से मोर्चे के पदाधिकारियों द्वारा कल दिनांक 25.09.2023 को यह ज्ञापन दिया जायेगा कि शासन स्तर पर जलकलों का नगर निगमों में विलय किये जाने से पूर्व मोर्चा के प्रतिनिधियों से वार्ता करने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाय । अन्यथा की स्थिति में संयुक्त मोर्चा विलय के विरोध में प्रदेश स्तरीय आन्दोलन करने से पीछे नहीं हटेगा, किसी भी अप्रिय स्थिति उत्पन्न होने की दशा में शासन स्वयं जिम्मेदार होगा। आज की बैठक में प्रमुख रूप से सचिन सिंह यादव, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, रणवीर सिंह सिसौदिया, राजेन्द्र यादव, विपिन कुमार बाजपेई, संतराम, राजेन्द्र यादव, अशोक कुमार, सतीश पाण्डेय, रमेश तिवारी, रुपेन्द्र कुमार पाण्डेय, नितिन त्रिवेदी, आकाश कुमार गुप्ता, संदीप अवस्थी, सं०मुख्तार अली, सोनू कुमार, गोविन्द धानुक सूरज भान सिंह, भानू प्रताप सिंह, रजनीश शर्मा, ललित दक्ष प्रजापति, शैलेष धानुक, तूफानी, शानू आलम, अशोक यादव आदि कर्मचारी नेताओं ने बैठक को संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button