राजस्थान की कानून व्यवस्था पर कलराज मिश्र ने अशोक गहलोत को किया फोन

 

राहुल यादव, जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को प्रातः मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से दूरभाष पर करौली में पुजारी को जिंदा जलाने, बाडमेर में नाबालिग से बलात्कार सहित प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में चर्चा की।


राज्यपाल कलराज मिश्र ने मुख्यमंत्री गहलोत से इन घटनाओं पर चिंता जताई।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को बताया कि इन सभी घटनाओं पर राज्य सरकार ने संज्ञान ले लिया है।

घटनाओं की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। सभी घटनाआंे पर पूरी जांच के साथ कार्यवाही की जायेगी।

राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था पर उनकी पूरी नजर है।

अधिकारियों को कार्यवाही के लिए निर्देश दे दिये गये हैं।

Related Articles

Back to top button