राजघाट पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया ट्रंप ने लगाया पौधा

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने दो दिवसीय भारत दौरे के दूसरे दिन मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली स्थित राजघाट जाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। ट्रंप के साथ उनकी पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप भी हैं। इससे पहले राष्ट्रपति भवन में उनका रस्मी स्वागत किया गया।

वहां से वे सीधे राजघाट गए और महात्मा गांधी की समाधि पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। भारत दौरे पर आने वाले राष्ट्राध्यक्ष एवं गणमान्य विदेशी मेहमान अक्सर राजघाट जाकर सत्य अहिंसा के प्रबल पुजारी एवं विश्व बंधुत्व के मसीहा महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए राजघाट जाते हैं। इसके बाद राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अगले चरण की वार्ता होगी जिसमें दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रणनीतिक साझेदारी पर बातचीत होगी।

 

Related Articles

Back to top button