रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लखनऊ में हो रहे विकास कार्यों का किया निरीक्षण

अशाेक यादव, लखनऊ। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को लखनऊ पहुंचे। दो दिवसीय दौरे के पहले दिन  राजनाथ सिंह फ्लाईओवर और किसान पथ का स्थलीय निरीक्षण किया। अधिकारियों का दिशा-निर्देश दिया।

इस दौरान सिंचाई मंत्री महेंद्र सिंह और स्थानीय विधायक अविनाश त्रिवेदी भी मौजूद रहे। इसके बाद राजनाथ कार्यकर्ताओं से दिलकुशा आवास पर मुलाकात कर रहे हैं।

लखनऊ में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने राजनाथ सिंह सोमवार सुबह लखनऊ पहुंचे। इस दौरान एयरपोर्ट पर राजनाथ का स्वागत करने के लिए मंत्री महेंद्र सिंह, बृजेश पाठक, मेयर संयुक्ता भाटिया समेत तमाम नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सबसे पहले रक्षामंत्री राजनाथ का काफिला आउटर रिंग रोड पर पहुंचा। यहां उन्‍होंने विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद राजनाथ किसान पथ के रेल ओवर ब्रिज की हकीकत देखी।  

Related Articles

Back to top button