योगी आदित्यनाथ ने रचा इतिहास, प्रदेश में बतौर मुख्यमंत्री दूसरी बार ली पद और गोपनीयता की शपथ

अशाेक यादव, लखनऊ। प्रदेश की राजनीति में नया इतिहास रचा गया है। योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनको पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम योगी ने ये शपथ ली है।

योगी के बाद कैबिनेट मंत्री के रूप में 16 विधायक शपथ ग्रहण कर रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम मोदी भी मौजूद है। वो प्रदेश में इतिहास बनते देख रहे हैं। योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी बतौर अतिथि मौजूद हैं।

योगी कैबिनेट में कुल 52 मंत्रियों की लिस्‍ट फाइनल हुई है। इसमें ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य को डिप्टी सीएम बनाया गया है। वहीं नितिन अग्रवाल और कपिल देव अग्रवाल सहित 14 मंत्रियों को राज्‍यमंत्री स्‍वतंत्र प्रभार दिया गया है।

Related Articles

Back to top button