यूपी में 11 आईएएस के तबादले, महेश गुप्ता राज्यपाल के अपर मुख्य सचिव

अशाेेेक यादव, लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा 11 अधिकारियों का तबादला कर दिया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पिछड़ा वर्ग कल्याण और दिव्यांगजन सशक्तीकरण और सचिवालय प्रशासन के अपर मुख्य सचिव महेश कुमार गुप्ता को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अपर मुख्य सचिव की जिम्मेदारी दी गयी है। वह मौजूदा अपर मुख्य सचिव हेमंत राव की जगह लेंगे। वहीं हेमंत राव को महेश गुप्ता के स्थान पर भेजा गया है।

इसके अलावा आठ प्रतीक्षारत आईएएस अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है। इनमें अजय कुमार सिंह को सचिव राष्ट्रीय एकीकरण, संतोष कुमार राय को विशेष सचिव सामान्य प्रशासन, अभय को विशेष सचिव उत्तर प्रदेश पुनर्गठन समन्वय, पवन कुमार को विशेष सचिव भाषा, विवेक को विशेष सचिव नियोजन, प्रशांत शर्मा को विशेष सचिव वाह्य सहायतित परियोजना, देवी शरण उपाध्याय को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, अमरनाथ उपाध्याय को विशेष सचिव राजनीतिक पेंशन/स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद बनाया गया है जबकि मणिपुर से उत्तर प्रदेश काडर ट्रांसफर हुये रवींद्र सिंह को अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।

Related Articles

Back to top button