यूपी चुनाव: 18 फरवरी की शाम से सोशल मीडिया पर भी नहीं कर सकेंगे प्रचार

अशाेक यादव, लखनऊ। विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के मतदान से दो दिन पहले 18 फरवरी की शाम से प्रचार थम जाएगा। यहां तक कि इस बार सोशल मीडिया पर भी शाम छह बजे के बाद प्रचार नहीं किया जा सकेगा। ये जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र व उप जिला निर्वाचन अधिकारी गजेंद्र कुमार ने प्रेस से बातचीत में दी।

कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को पत्रकारों स बात करते हुए उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि किसी भी तरह के रोड शो, बाइक या वाहन रैली पर प्रतिबंध जारी रहेगा। घर-घर जनसंपर्क के दौरान 20 लोगों की ही अनुमति के अलावा रात आठ बजे से सुबह आठ बजे तक प्रचार पर प्रतिबंध जारी रहेगा। बताया कि खुले में सभा की अनुमति मैदान की क्षमता का 30 फीसदी जबकि मीटिंग हाल की क्षमता का 50 फीसदी लोगों की संख्या के साथ मिलेगी।

जानकारी दी कि रैलियों के लिये मैदान का आवंटन ई सुविधा पोर्टल पर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। जिले में कुल 19 मैदान रैलियों के लिए चिन्हित किये गए हैं। इनमें से पांच छिबरामऊ, आठ तिर्वा और छह कन्नौज विधानसभा क्षेत्र में हैं।इस दौरान पांचों प्रेक्षक, एसपी प्रशांत वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button