यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं ने पीएम मोदी से मांगी मदद, कहा- यहां हालत बहुत खराब, खाना-पानी तक नहीं मिल रहा

अशाेक यादव, लखनऊ। यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राएं दहशत में हैं। खारकीव यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं यूनिवर्सिटी के बंकरों में फंसे हुए हैं। यूक्रेन में छात्र-छात्राओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वीडियो भेजकर वहां का हाल दिखाते हुए मदद मांगी है।

वीडियो में एक छात्र बता रहा है कि उन्हें खाना और पानी नहीं मिल रहा है। इसके अलावा टायलेट के लिए भी पानी उपलब्ध नहीं है जबकि, चारों ओर इमारतों को निशाना बनाते हुए रूसी फौज मिजाइलें दाग रही है। कहा गया है कि उन्हें मदद नहीं मिली तो वे वहीं पर मर जाएंगे।

एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण करने यूक्रेन गए छात्र-छात्राएं बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं। दूसरी ओर, भारत में उनके माता-पिता हलकान हो रहे हैं। यूक्रेन में किसी का एमबीबीएस का पहला साल है तो किसी को डिग्री मिलने का इंतजार था। इस बीच यूक्रेन पर रूस ने हमला कर दिया। हमले के बाद पूरा यूक्रेन तबाह हो गया है। खासकर खारकीव और यूक्रेन की राजधानी कीव की हालत बहुत खराब हो गई है। भारत के हजारों छात्र अभी यूक्रेन में फंसे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button