यह आईपीएल मेरे लिए सबसे अहम चुनौतियों में से एक : श्रेयस अय्यर

अशाेेेक यादव, लखनऊ। आईपीएल फ्रेंचाइजी-दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर का मानना है कि लीग का आगामी सीजन कप्तान के तौर पर उनकी सबसे अहम चुनौतियों में से एक होगा। अय्यर ने 2018 सीजन के बीच में गौतम गंभीर से दिल्ली की कप्तानी ली थी।

अय्यर ने आईपीएल टी-20 डॉट कॉम से कहा, “यह निश्चित तौर पर पिछले सीजन से काफी अलग होगा, लेकिन चुनौतियां मुझे उत्साहित करती हैं। एक कप्तान के तौर पर यह निश्चित तौर पर मेरे लिए सबस अहम चुनौतियों में से एक है क्योंकि यह काफी अलग तरह से होने वाला है।”

उन्होंने कहा, “यह काफी अलग होने वाला है। मुख्य बात यह है कि हम एक बारे में एक ही काम को हाथ में लें। हमें इस बारे में बताया गया है कि क्या करना है क्या नहीं। यह जरूरी है कि जो टीम में है और इस बबल में है वह इन सभी चीजों का पालन करें।”

दिल्ली ने इस बार अपनी टीम में ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और अजिंक्य रहाणे को लिया है।

अय्यर ने इन दोनों को लेकर कहा, “अश्विन और रहाणे हमारी टीम को गहराई प्रदान करेंगे और रिकी तथा मुझे विकल्प मुहैया कराएंगे कि हम अपनी अंतिम-11 को लेकर फ्लेक्सिवल रह सकें। यह दोनों काफी जानकार हैं और आईपीएल टीमों की कप्तानी कर चुके हैं। मेरे लिए एक कप्तान के तौर पर यह जरूरी है कि हम इन दोनों के अनुभवों का उपयोग करें।”

Related Articles

Back to top button