म्यांमार के कचिन राज्य में एक जेड खदान में गुरुवार को हुए भूस्खलन के कारण करीब 113 लोगों की मौत

अशाेेेक यादव, लखनऊ। म्यांमार के कचिन राज्य में एक जेड खदान में गुरुवार को हुए भूस्खलन के कारण करीब 113 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लापता हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अग्निशमन विभाग के बयान का हवाला देते हुए कहा, मानसून की बारिश के कारण सुबह 8 बजे हापाकांत टाउनशिप के सेत मु गांव में जेड खदान स्थल पर भूस्खलन हुआ।

टाउनशिप के अधिकारी ने सिन्हुआ को बताया, काम करने के दौरान ही भूस्खलन हुआ, जिससे वहां सैकड़ों खनिकों के दबे होने की आशंका है, लेकिन अभी तक हताहतों की सही संख्या का पता नहीं चल पाया है और बचाव कार्य जारी है।

कचिन राज्य में घातक भूस्खलन अक्सर होते हैं, जिसे जेड भूस्खलन के तौर पर जाना जाता है। ऐसी घटनाएं विशेष रूप से हापाकांत खनन क्षेत्र में होती हैं। इससे पहले नवंबर 2015 में इस क्षेत्र में एक बड़ा भूस्खलन हुआ था, जिसमें करीब 116 लोग मारे गए।

Related Articles

Back to top button