मुख्य आरोपी जफर हयात की पत्नी के खिलाफ मिले चौंकाने वाले सबूत, जल्द हो सकती है पूछताछ

अशाेक यादव, लखनऊ। बीते शुक्रवार को हुई हिंसा के मुख्य आरोपी जफर हयात की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी के खिलाफ भी अहम सबूत मिले हैं। पुलिस आज जफर हयात की पत्नी से पूछताछ कर सकती है।

माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद पुलिस हयात की पत्नी को हिरासत में ले सकती है। सोमवार को हयात के मोबाइल से 141 व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े होने की जानकारी पुलिस को मिली थी।

तकरीबन सभी ग्रुपों में बाजार बंदी और बवाल की बातचीत मिली है। हिंसा के दिन का हर पल का अपडेट ग्रुपों में दिया जा रहा था। पुलिस ने इसको साक्ष्य के तौर पर जांच में शामिल किया है। घटना की पल-पल की जानकारी ग्रुप में वीडियो और फोटो के साथ शेयर की जा रही थी।

बताया जा रहा है कि उन वीडियो और फोटो को शेयर करने की जिम्मेदारी में हयात की पत्नी भी शामिल थी। ये आशंका हयात के मोबाइल कॉल डिटेल्स के आधार पर जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button