मिताली राज ने क्रिकेट से लिया संन्यास, 23 साल के करियर को कहा अलविदा

नई दिल्ली। भारतीय टीम की स्टार खिलाड़ी मिताली राज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। मिताली राज पिछले 23 साल से क्रिकेट खेल रही थीं, अब बुधवार को 39 साल की उम्र में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कहा। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर दी।

मिताली राज ने दो दशक से लंबे चले अपने क्रिकेट करियर में पूरी तरह राज किया। वह भारत में महिला क्रिकेट की पहचान हैं, वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला हैं। बतौर कप्तान भी सबसे ज्यादा जीत उनके नाम ही हैं। ऐसे में मिताली राज का रिटायरमेंट लेना महिला क्रिकेट वर्ल्ड में एक बड़ी घटना है।

Related Articles

Back to top button