महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर मंडरा रहा संकट खत्म होने के आसार, चुनाव आयोग ने राज्य में विधान परिषद चुनाव कराने का लिया फैसला

अशाेक यादव, लखनऊ। 

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की कुर्सी पर मंडरा रहा संकट खत्म होता दिख रहा है।

चुनाव आयोग ने राज्य में विधान परिषद चुनाव कराने का फैसला ले लिया है।

जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और 21 दिनों के अंदर चुनाव को संपन्न करा लिया जाएगा।

27 मई से पहले सारी प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

दरअसल, राज्यपाल ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि जल्द से जल्द महाराष्ट्र विधान परिषद के चुनाव कराये जाएँ।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान परिषद की 9 खाली सीटों रिक्त हैं।

राज्यपाल ने कहा था कि राज्य में मौजूदा संकट को खत्म को देखते हुए विधान परिषद की सीटों पर चुनाव का ऐलान हो, जो 24 अप्रैल से खाली हैं।

अब आयोग ने चुनाव कराने का ऐलान कर दिया है।

उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर 2019 को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और अभी वह विधानमंडल के किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं।

संविधान के तहत उन्हें सीएम बनने के 6 महीने के अंदर यानी 27 मई 2020 तक किसी सदन का सदस्य बनना जरूरी है।

उद्धव ठाकरे बिना चुनाव लड़े ही सीधे सीएम बने हैं, ऐसे में उन पर यह नियम लागू होता है।

Related Articles

Back to top button