मदरसों के बच्चों ने जीता सभी का दिल, BJP ने भी शेयर की ये Video, तिरंगा यात्रा निकाली ऐसी… हर कोई कर रहा तारीफ

नूंह। आजादी की 75वीं वर्षगांठ को लेकर पूरे देश में जोश है। आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर लोग अपने घरों में जहां तिरंगा फहरा रहे हैं, वहीं कई जगहों पर तिरंगा यात्रा भी निकाल रहे हैं। इस कड़ी मेवात में निकली एक तिरंगा यात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। यह वीडियो मेवात, नूंह के महू गांव में स्थित मदरसे का है। इस वीडियो में बच्चे पूरे जोश के साथ तिरंगा यात्रा निकालते दिख रहे हैं।

नूंह जिले के महूं गांव में स्थित जामिया अरबिया अफजल मदरसा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर ऐसी देशभक्ति की मिसाल पेश की, जिसका पूरा जमाना कायल होता जा रहा है। मदरसों के बच्चों का यह वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। क्या नेता, क्या अभिनेता, क्या आमजन सभी इस वीडियो की दिल खोलकर तारीफ कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button