मणिपुर के सीएम ने दिया इस्तीफा, कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में करेंगे काम

इंफाल। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने शुक्रवार को राज्यपाल ला गणेशन को अपना इस्तीफा सौंप दिया। बीरेन सिंह भाजपा विधायक दल के नए नेता की औपचारिक नियुक्ति होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहेंगे। राज्यपाल ने कहा कि बीरेन सिंह ने औपचारिकता के तौर पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। मैं उनसे अनुरोध करता हूं कि स्थायी व्यवस्था होने तक वे कार्यवाहक मुख्यमंत्री बने रहें।

बीरेन सिंह मार्च-2017 में मणिपुर के मुख्यमंत्री बने थे। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा के अभियान का नेतृत्व किया और पार्टी 60 में से 32 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल करने में सफल रहे। भाजपा का केंद्रीय नेतृत्व जल्द ही प्रदेश के नेतृत्व पर फैसला कर सकता है।

Related Articles

Back to top button