भारत में धीमी हो रही कोरोना की रफ्तार, 24 घंटों में सामने आए 20,550 नए मामले

अशाेक यादव, लखनऊ। भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोना के गिरते दैनिक मामले राहत दे रहे हैं।  बीते 24 घंटों में 20,550 नए COVID-19 मामलों की रिपोर्ट सामने आई है। वहीं 26,572 लोग ठीक हुए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में 286 मौतें हुईं हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के कुल मामले 1,02,44,853 हो गए हैं और सक्रिय मामले 2,62,272 पर हैं। ठीक होने वालों की संख्या 9,83,4141 और मरने वालों की संख्या 1,48,439 हो गई है।

विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक कोरोना की वैक्सीन लोगों तक नहीं पहुंच जाती है तब तक इस जानलेवा वायरस से छुटकारा नहीं पाया जा सकता है। दुनिया के कई देशों में कोविड-19 वैक्सीन बनकर गई है और टीकाकरण भी शुरू हो चुका है।

दुनिया के करीब 11 देशों में कोरोना का टीका दिया जाने लगा है। इस वक्त दुनिया के 11 मुल्कों में प्राथमिकता समूहों को कोरोना वायरस का टीका दिया जाने लगा है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि अमेरिका-जर्मनी कंपनी फाइजर-बायोएनटेक की बनायी वैक्सीन का सबसे ज्यादा देश उपयोग कर रहे हैं।

कोरोना वायरस से दुनियाभर में अब तक 15.95 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है और 7.1 करोड़ से ज्यादा लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक विश्व के 192 देशों में कोरोना वायरस से अब तक 7.1 करोड़ से ज्यादा लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 15 लाख 94 हजार 775 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button