भारत में कोविड-19 के संक्रमितो के नए मामले 24 घंटे में 508 और 13 मौत, अब तक 124 लोगों ने गंवाई जान

अशोक यादव, लखनऊ। भारत में कोविड-19 के संक्रमितो  की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 7 अप्रैल, मंगलवार शाम को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या 4789 हो गई है, जबकि अभी तक 124 लोगों की मौत हो चुकी है।

वहीं, 326 लोगों का उपचार हो चुका है और अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी है। पिछले 24 घंटे में 13 मौत और 508 नए मरीज सामने आए हैं।

वहीं, वैश्विक महामारी कोविड-19 का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है और अब विश्व के अधिकतर देशों  में फैल चुके इस संक्रमण के कारण अब तक 75,959 लोगों की मौत हो गयी है।

समूचे विश्व में 1,360,233 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। विश्व भर में अब तक 2,93,611 लाख लोग इस वायरस से ठीक भी हुए हैं।

Related Articles

Back to top button