भारत में कोरोना से दूसरी मौत, देश में अब तक 82 पॉजिटिव, आधा भारत बंद

लखनऊ। कोरोना वायरस से देश में दूसरी मौत ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दिल्ली में 68 साल की महिला की कोरोना वायरस से जान गई है। इस बीमारी से पहली मौत कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के एक बुजुर्ग शख्स की हुई थी।

मृतक महिला पश्चिमी दिल्ली की रहने वाली थीं जिन्हें बुखार और खांसी कि शिकायत के बाद दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मृतक महिला अपने बेटे के संपर्क में आई थीं जो इटली और स्विट्जरलैंड की यात्रा से 23 फरवरी को लौटा था और कोरोना से संक्रमित था। इटली से कोरोना का पहला मामला भी 20 फरवरी को सामने आया था और उसके बाद ये इतना तेजी से फैला कि वहां अब तक करीब 18 हजार लोग इसके चपेट में आ गए और करीब 1300 लोगों की जान चली गई।
आधा भारत बंद : पंजाब और हरियाणा सरकार ने शिक्षण संस्थाओं को 31 मार्च तक बंद किया है। राजस्थान में भी स्कूल, कॉलेज, कोचिंग, सिनेमाघर 30 मार्च तक बंद रखने के निर्देश। कोरोना वायरस को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और केरल में महामारी घोषित कर दिया गया है।
यहां स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल, और सिमेमाघर बंद कर दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश में कोरोना से संदिग्ध लोगों के 11 मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 का इलाज लखनऊ तो वहीं 1 संदिग्ध का इलाज दिल्ली में किया जा रहा है। महाराष्ट्र सरकार में कोरोना के 17 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button