भारत में कोरोना संक्रमित मामलों की संख्‍या 35 हजार पार, वहीं उत्‍तर प्रदेश मेें कोरोना संक्रिमितों की संख्‍या 2218

अशाेेेक यादव, लखनऊ। कोरोना वायरस महामारी से संक्रमितों की संख्‍या भारत में 35 हजार के पार पहुंच चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 35,043 केस सामने आ चुके हैं।

वहीं, मरने वालों की संख्या 1,147 पहुंच गई है। दिल्ली में 3515 कोरोना पॉजिटिव मरीज हैं।

इसमें से 59 लोगों की मौत हुई है और 1094 लोग ठीक हो चुके हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दावा किया है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दोगुना होने की रफ्तार लगातार घट रही है।

अब देश में 11 दिन में रोगी दोगुना हो रहे हैं।

लॉकडाउन से पहले यह अवधि 3.4 दिन थी।

सरकार ने कहा कि 16 राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां यह अवधि और भी ज्यादा है।

वहीं, उत्तर प्रदेश में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 84 नए मामले सामने आए। सबसे अधिक आगरा में 45 नए केस मिले हैं।

इन नए केसों के साथ अब तक राज्य में 2218 लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुके हैं।

राहत की खबर यह है कि कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों की तादाद बढ़ रही है।

गुरुवार को 41 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए जिन्हें घर भेज दिया गया। अब तक कुल 551 संक्रमित कोरोना की जंग जीत चुके हैं। 

Related Articles

Back to top button