पूर्व CJI रंजन गोगोई ने राज्यसभा सांसद के रूप में ली शपथ, विपक्ष ने शेम-शेम के लगाए नारे

लखनऊ, 19 मार्च। भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने गुरुवार को संसद में राज्यसभा सांसद के सदस्य के रूप में शपथ ली। इस दौरान विपक्षी दलों ने जमकर हंगामा व नारेबाजी की। उन्होंने शेम-शेम के नारे भी लगाए।

पूर्व मुख्य न्यायाधीश गोगोई की शपथ के विरोध में कांग्रेस ने सदन से वॉकआउट कर दिया। विपक्षी सांसदों के इस बर्ताव को सभापति एम. वेंकैया नायडू ने असंतोषजनक बताया है। इस दौरान गोगोई की पत्नी भी मौजूद रही।

शपथ ग्रहण के बाद कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विपक्ष पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि पहले भी कई पूर्व मुख्य न्यायाधीश और मशहूर हस्तियां इस सदन का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं सभापति ने कहा कि सदन के बाहर किसी की भी राय की हम चिंता नहीं करते।

लेकिन यहां हमें यह समझना होगा कि राष्ट्रपति के नामांकन को सच्ची भावना से माना जाना चाहिए। बता दें कि इससे पूर्व कई चीफ जस्टिस पद से रिटायर होने ने बाद राज्यसभा पहुंचे हैं। जिसमें मुहम्मद हिदायतुल्लाह और रंगनाथ मिश्रा शामिल है।

Related Articles

Back to top button