ब्रेकिंग:

भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बदली दिल्ली, छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर इकाइयों की कमान

अशाेेेक यादव, लखनऊ। भाजपा के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने पार्टी की दिल्ली, छत्तीसगढ़ एवं मणिपुर इकाइयों की कमान आज बदल दी। दिल्ली में सांसद मनोज तिवारी की जगह आदेश गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। पार्टी महासचिव अरुण सिंह ने यह जानकारी दी।

उत्तरी दिल्ली नगर निगम में महापौर रहे आदेश गुप्ता को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाया गया है। छत्तीसगढ़ में आदिवासी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री विष्णु देव साय को नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। मणिपुर में प्रो. एस टिकेन्द्र सिंह को भाजपा की कमान सौंपी गयी है।

दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष के नाम के लिए पार्टी में कई दिनों से मंथन चल रहा था। जातिगत समीकरणों का ख्याल रखते हुए यह तय हुआ था कि इस बार पूर्वांचल से किसी को मौका नहीं मिलेगा। पंजाबी अथवा वैश्य समुदाय से किसी को बनाया जाएगा।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के बड़े नेताओं का मानना था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल वैश्य समुदाय से आते हैं और उन्हें वैश्यों का वोट काफी मात्रा में मिला था। अंतत: इसी विचार के अनुरूप आदेश गुप्ता का नाम चुना गया।

छत्तीसगढ़ में गत लोकसभा चुनाव के समय तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने धरमलाल कौशिक को हटाकर विक्रम उसेंडी काे अध्यक्ष बनाया था। उसेंडी के कार्यकाल में लोकसभा चुनावों में सफलता मिली थी लेकिन बाद के पंचायत एवं स्थानीय निकाय के चुनावों में भाजपा अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पायी।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के एक छोटे से गांव बगिया में किसान पृष्ठभूमि के विष्णुदेव साय को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी है। विष्णुदेव साय 16वीं लोकसभा में रायगढ़ सीट से निर्वाचित हुए थे और इस्पात एवं खान राज्य मंत्री बने थे।

उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह का करीबी माना जाता है। गत वर्ष 17वीं लोकसभा के चुनावों में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों पर नये चेहरों को उतारने का निर्णय लिया गया था। इसलिए श्री साय को भी टिकट नहीं मिला था।

Loading...

Check Also

चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंक रहे हैं बीजेपी के मंत्री : संजय सिंह, सांसद आप

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : दिल्ली चुनाव के लिए वोटर लिस्ट को लेकर …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com