भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र मांडवी सिंह के साथ पत्नी ने रंगेहाथ पकड़ा

 

लखनऊ।  भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र मांडवी सिंह और पत्नी ने रविवार देर रात भिड़ंत हो गई। मामले को लेकर देर रात तक हंगामा चलता रहा। दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।

श्रीकांत त्यागी नोएडा में रहते हैं। लखनऊ में गोमतीनगर विस्तार में ग्रीनवुड अपार्टमेंट में किराए का फ्लैट ले रखा है। त्यागी रविवार रात महिला मित्र के साथ थे तभी उनकी पत्नी दो बच्चों के साथ आ गईं। महिला मित्र को देखते ही पत्नी आगबबूला हो गई और हंगामा शुरू कर दिया।

मामला गोमतीनगर थाने पहुंच गया। गोमतीनगर थाने में देर रात तक हाई वोल्टेज ड्रामा चला। जहां दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। रात दो बजे तक थाने पर हंगामा चलता रहा। गोमतीनगर विस्तार महासमिति के पदाधिकारी भी थाने पर जमे रहे।

गोमतीनगर थाने से देर रात 4 बजे  श्रीकांत त्यागी की महिला मित्र मांडवी सिंह को छोड़ा गया। मामला सत्ता से जुड़ा होने के नाते पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ भी बोलने से बचता रहा।

Related Articles

Back to top button