बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्मों के सेट पर आकर बेहद खुश

बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी फिल्मों के सेट पर आकर बेहद खुश है। सनी लियोनी लॉस एंजेलिस से अपने पति और बच्चों के साथ वापस मुंबई आ गई हैं। कोरोना में लॉकडाउन के दौरान सनी लियोनी ने अपने परिवार के साथ अच्छा समय बिताया।

सनी लंबे इंतजार के बाद सेट पर वापस आकर काफी खुश हैं। सनी लियोनी एक वेब सीरीज की शूटिंग कर रही हैं और एक होस्ट के रूप में स्प्लिट्सविला शो के 13 वें सीजन के शूटिंग करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

सनी लियोनी ने कहा कि मैं बहुत लंबे समय से सेट पर आने का इंतजार कर रही थी। मेरे पास एक पैक शेड्यूल है, लेकिन मैं शिकायत नहीं कर रही हूं। मैं कैमरे का सामना करने के लिए बहुत उत्साहित हूं, क्योंकि यही वह जगह है, जहां मैं वास्तव में हूं।

Related Articles

Back to top button