बिधूना पुलिस ने वाहन चेकिंग अभियान चलाकर काटे चालान

बिधूना औरैया। बिधूना कोतवाल विनोद कुमार के नेतृत्व में बिधूना नगर के भगत सिंह चौराहे के साथ ही विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर अवैध रूप से संचालन कर रहे कई वाहनों के चालान काटे गए। इस वाहन चेकिंग अभियान से अवैध रूप से वाहन संचालन करने वालों में हड़कंप मच गया वह रास्ते बदल कर बचकर भाग जाने को मजबूर रहे।
बिधूना कोतवाली के कोतवाल अपराध विनोद कुमार के नेतृत्व में उप निरीक्षक अख्तर अली उपनिरीक्षक सुरजीत सिंह पाल के साथ ही भारी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा कस्बे के भगत सिंह चौराहा अंबेडकर चौराहे दुर्गा मंदिर नदी तिराहा वाद दिबियापुर रोड पर फागन चेकिंग अभियान चलाया गया। बिना कागजात बिना नंबर बिना हेलमेट वादों से अधिक सवारियां बाइको पर बैठाने पर कई वाहनों के चालान काटे गए साथ ही ऐसे वाहन संचालकों को सख्त हिदायत भी दी गई।
पुलिस द्वारा चलाए गए वाहन चेकिंग अभियान की सख्ती के नियमों का उल्लंघन कर वाहन संचालन करने वाले तमाम वाहन चालक रास्ते बदल कर पुलिस से बचकर भाग जाने को मजबूर रहे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले तमाम वाहन चालक पुलिस के सामने गड़गड़ा कर दूसरी बार गलती ना करने का संकल्प लेते भी नजर आए।

Related Articles

Back to top button