ब्रेकिंग:

बरेली में लाॅकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर सैकड़ों ग्रामीणों ने किया हमला

अशोक यादव, लखनऊ। पूरी दुनिया कोरोना महामारी से तबाह है। अमेरिका जैसा अपने नागरिकों को मरते हुए बेबस देख रहा है। भारत में भी कोरोना संक्रमण की गंभीर स्थिति बनी हुई है। हालांकि अभी यहां स्थिति नियंत्रण में है।

महामारी को रोकने के लिए सरकार ने 14 अप्रैल तक देश को लाॅकडाउन किया है। लेकिन देश में कुछ लोग हैं जो अभी भी स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ पाए हैं और लाॅकडाउन का उल्लंघन करने से बाज नहीं आ रहे हैं।

सोमवार को उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद में लाॅकडाउन का पालन कराने गई पुलिस टीम पर सैकड़ों लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में कई पुलिसकर्मियों के साथ ही आईपीएस अभिषेक वर्मा भी घायल हो गए हैं।

जानकारी मिली है कि यहां के थाना इज्जतनगर के करमपुर चैधरी क्षेत्र में पुलिस टीम लाॅकडाउन के आरोपी को पकड़ने गई थी।

जिसकी सूचना मिलते ही पूरे गांव के करी के 300 लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने सभी को लाॅकडाउन का पालन करने और घरों को जाने को कहा।

इस पर भीड़ में से कुछ लोगों ने पुलिस के साथ अभद्रता करते हुए उन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों और पत्थरों से हमलाकर लोगों ने पुलिस टीम को भगा दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तमाम पुलिस फोर्स मौके पर जुट गयी। जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर लाठीचार्ज कर दिया। पुलिस ने दो दर्जन उपद्रवियों को हिरासत में लिया है।

हमले में आईपीएस अभिषेक वर्मा सहित 5 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जनपद पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर रही है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस और पीएसी को तैनात किया गया है।

Loading...

Check Also

भाकियू { टिकैत } के कार्यकर्ताओं ने तहसील अकबरपुर में तीन कृषि नीति विरोधी कानून की प्रतियां जलाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर देहात : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com