फ्रांस के नए प्रधानमंत्री बने जीन कैस्टेक्स

अशाेेेक यादव, लखनऊ। जीन कैस्टेक्स ने फ्रांस के नए प्रधानमंत्री के तौर पर कामकाज संभाल लिया है। कैस्टेक्स शीर्ष सिविल सर्वेंट एवं दक्षिणी फ्रांस के स्मॉल कम्मून के मेयर रह चुके हैं।

वह एडुआर्डो फिलिप की जगह प्रधानमंत्री बने हैं। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से देश की स्थिति बिगड़ने के कारण हो रही आलोचनाओं के कारण फिलिप ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

कैस्टेक्स शुक्रवार को फिलिप के विदाई समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा, “यह एक नई, भारी और कठिन जिम्मेदारी है। दुर्भाग्य से स्वास्थ्य संकट खत्म नहीं हुआ है। आर्थिक और सामाजिक समस्याएं पहले से ही है।”

उन्हों कहा, “प्राथमिकताओं और तरीकों का अनुसरण करना होगा। हमें समस्याओं का मुकाबला करने के लिए एक राष्ट्र के तौर पर और एकजुट होना होगा तथा बुनियादी सुधारों को मजबूती से आगे बढ़ाना होगा।”

Related Articles

Back to top button