पूरे देश में लाॅकडाउन के चलते यूपी में फंसे गैर राज्यों के नागरिकों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की जाए सुनिश्चित: योगी आदित्यनाथ

अशोक यादव, लखनऊ: पूरे देश में लाॅकडाउन की घोषणा के चलते दूसरे राज्यों से भाग कर आ रहे प्रदेश के लोगों के लिए यूपी के मुख्यमंत्री ने विशेष व्यवस्था करने का निर्देश दिया है।

शुक्रवार को कोरोना संबंधी एक समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा, दूसरे राज्यों से पैदल चलकर आ रहे लोगों के साथ मानवीय व्यवहार किया जाए। उनके लिए भोजन और जलपान आदि की व्यवस्था की जाए। साथ ऐसे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जाए।

योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि इन लोगों को पूरी सावधानी के साथ उनके गंतव्य तक भेज दिया जाए। बिहार के तमाम नागरिक यूपी में रहते हैं, इन सभी को सुरक्षित उनके घर भेजने की व्यवस्था की जाए।

उत्तराखंड के सभी लोगों के लिए भोजन व सुरक्षा की उचित व्यवस्था की जाए। इसके साथ ही दूसरे राज्यों में फंसे प्रदेश के नागरिकों के लिए भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं।

सीएम योगी ने बताया कि हरियाण के मुख्यमंत्री से यूपी के लोगों के भोजन और ठहरने को लेकर बात की गयी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाराणसी सहित प्रदेश के तमाम तीर्थ स्थानों पर अन्य राज्यों के लोग फंसे हैं।

इन सभी के ठहरने और भोजन की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री के साथ बैठक में मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, पुलिस महानिदेशक, प्रमुख सचिव परिवहन तथा प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button