पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी ने कसा तंज, कहा- यह सब बातें सिर्फ चुनाव की वजह से कह रहे हैं

अशाेक यादव, लखनऊ। प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार को राजधानी में चुनावी रोड शो किया है। प्रियंका ने पीएम मोदी के बयान पर अपना जवाब देते हुए तंज कसा है।

मोदी ने कहा था कांग्रेस और सपा आतंकियों से सहानूभूति रखते हैं। इसपर प्रियंका ने कहा कि यह बात वह भी जानते हैं कि ये सच नहीं है। सिर्फ चुनाव के चलते ये कह रहे हैं। उन्हें अहम मुद्दों पर बात करनी चाहिए। तमाम सरकारी पद खाली होने के बावजूद आखिर यूपी में इतनी बेरोजगारी क्यों है।

Related Articles

Back to top button