पटियाला हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंडीगढ़। पटियाला हिंसा मामले के मास्टरमाइंड बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पंजाब पुलिस ने रविवार सुबह करीब 7.30 बजे उसे मोहाली से गिरफ्तार किया है। वो मुंबई से मोहाली पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बरजिंदर सिंह परवाना का आपराधिक बैकग्राउंड है और उसके खिलाफ पहले से ही चार केस दर्ज हैं।

 

Related Articles

Back to top button