नव नियुक्त भाजपा कार्य कर्ताओं का हुआ स्वागत


कासगंज/न्यौली। हिन्दू युवा वाहिनी की बैठक स्थानीय मिर्जापुर रोड स्थित सेन्ट वी0 एन0 पब्लिक स्कूल पर सम्पन्न हुई । बैठक में हिन्दू युवा वाहिनी एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के नवनियुक्त जिलामंत्री कृष्णकान्त वशिष्ठ एवं रविन्द्र ब्रह्मचारी का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा जिला मंत्री कृष्णकान्त वशिष्ठ ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलने वाला है जो समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का कार्य करता है। नवनियुक्त भाजपा जिलामंत्री रविन्द्र ब्रह्मचारी ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुटता से कार्य करने तथा पार्टी को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। बैठक का संचालन हिन्दू युवा वाहिनी के जिला संयोजक मनोज चैहान ने किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख रूप से अरविंद तिवारी, भाजपा नगरिया मण्डल अध्यक्ष रामप्रताप सोलंकी, हिन्दू युवा वाहिनी पंचायत अध्यक्ष दीपक सोलंकी, प्रमोद य देवद्ध, रवि चोपड़ा, रोहित साहूए बबलू बघेल, प्रवीन शर्मा, बन्धु मिश्राए गौरव गुप्ता, प्रमोद चैहान, रिंकू परमार, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।वहीं भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के आवास टीकमपुरा पर जाकर नवीन कार्यकारणी बनाये जाने पर मिठाई खिलाकर वराह भगवान का चित्र भेटकर आभार व्यक्त करके बधाई दी। आभार व्यक्त करने बालो में जिला मंत्री रामनिवास राजपूत, जिला उपाध्यक्ष राम गोविंद महेरे, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button