नफरत की लंका जले …………. : राहुल गांधी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा नई दिल्ली : 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी हैं. राहुल गांधी ने आज ट्वीट करते हुए लिखा, नफरत की लंका जले, हिंसा का मेघनाद मिटे, अहंकार के रावण का अंत हो, सत्य और न्याय की विजय हो. समस्त देशवासियों को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं. वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, आप सभी को असत्य, अहंकार व अन्याय पर विजय प्राप्त हो !

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दशहरा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जतायी कि यह त्योहार सभी को शास्वत जीवन मूल्यों के प्रति प्रेरित करेगा. अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि विजयदशमी का पर्व पूरे भारत में बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य, अनैतिकता पर नैतिकता की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है राष्ट्रपति भवन के बयान के अनुसार, राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘ उत्तर भारत में इसे ‘दशहरा’ के रूप में मनाया जाता है और रावण पर भगवान राम की जीत ‘रावण दहन’ के माध्यम से दर्शायी जाती है.”णा, सत्य, विनम्रता व न्याय की विजय के प्रतीक पर्व विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी आज ट्वीट करते हुए लिखा बुराई पर अच्छाई की और असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक ‘विजय दशमी’ महापर्व की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ. जल्द ही देश के लोग ग़रीबी, बेरोज़गारी, महंगाई और अशिक्षा रूपी रावण का अंत कर देश को आगे बढ़ाएँगे और भारत को दुनिया का नम्बर-1 देश बनाएँगे.

Related Articles

Back to top button