नगर निगम में 29 फरवरी और 01 मार्च 2020 की दो दिवसीय होगी पुष्प प्रदर्शनी

लखनऊ। नगर निगम के तत्वावधान में दो दिवसीय पुष्प प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन 29 फरवरी व एक मार्च को किया जाएगा। महानगर स्थित पद्मश्री डॉ. एससी राय पार्क (ई-पार्क) में शनिवार को अतिथि के रूप में मौजूद उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा प्रदर्शनी का शुभारम्भ करेंगे। इसके अलावा नगर नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन व विधि एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया भी मौजूद रहेंगी।

पुष्प प्रदर्शनी में प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं। बढ़ी संख्या में पुष्प प्रेमियों के शामिल होने की उम्मीद है। साथ ही शादी के मंडप का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित होगी। इसमें विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बागवानी में सहेजने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री व खाद आदि का भी स्टाल लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button