देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,086 नए केस आए सामने, 71 लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,086 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,30,30,925 हो गई। वहीं, संक्रमण से 71 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,21,487 पर पहुंच गई है। वहीं देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 11,871 रह गई है।

 

Related Articles

Back to top button