देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,260 नए मामले, 83 लोगों की मौत

अशाेक यादव, लखनऊ। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,260 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 4,30,27,035 हो गई, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 13,445 रह गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शनिवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार 83 मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,21,264 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.03 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.76 फीसदी है।

आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 227 मामलों की कमी दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 0.24 प्रतिशत और साप्ताहिक संक्रमण दर 0.23 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 4,24,92,326 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज की गयी। अभी तक देशव्यापी कोविड-19 रोधी अभियान के तहत 184.52 करोड़ खुराकें दी जा चुकी है।

उल्लेखनीय है कि देश में 19 दिसंबर 2020 को कोविड-19 के मामले एक करोड़ के पार हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 26 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार पहुंच गए थे।

Related Articles

Back to top button