देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 4,20,898 नमूनों की जांच, देश में कुल 1,301 कोरोना टेस्ट लैब

अशाेेेक यादव, लखनऊ। देश में पहली बार एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 4,20,898 नमूनों की जांच की गई। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 24 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के 4,20,898 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,58,49,068 हो गयी है।

देश भर में काेरोना वायरस कोविड-19 की जांच करने वाली लैब की संख्या बढ़कर 1,301 हो गयी है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण की जांच करने वाले लैब की सूची में 11 लैब और जुड़ गये हैं।

इनमें सरकारी लैब की संख्या 902 तथा निजी लैब की 399 है। इस समय वास्तविक समय आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण लैब 657 (सरकारी: 401 , निजी: 256) है जबकि ट्रूनेट आधारित परीक्षण लैब की संख्या 537 (सरकारी: 469, निजी: 68) और सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण लैब 107 (सरकारी: 32, निजी: 75) हैं।

Related Articles

Back to top button