देश में कोरोना के 11 हजार 499 नए केस दर्ज, 255 मरीजों की मौत

अशाेक यादव, लखनऊ। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 11 हजार 499 नए केस सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत  हो गई। शुक्रवार को 13 हजार 166 मामले दर्ज किए गए थे। 24 घंटों में 12.6 फीसदी मामले घटे हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 1 लाख 21 हजार 888 हो गई है।

वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 13 हजार 481 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, अभी तक 4 करोड़ 22 लाख 70 हजार 482 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

 

Related Articles

Back to top button