देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने का लें संकल्प : विराज सागर दास

राहुल यादव, लखनऊ।

बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, विराज सागर दास ने स्वतंत्रता दिवस(15 अगस्त) के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। विराज सागर दास ने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस का यह पावन अवसर हम सभी को असंख्य ज्ञात-अज्ञात अमर शहीदों की महान कुर्बानियों और त्याग के बाद मिला है। 

स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर हम सभी को देश की एकता और अखण्डता को बनाये रखने तथा देश के विकास में अपना सतत योगदान देने का संकल्प लेने की आवश्यकता है।

Related Articles

Back to top button