दुनिया में कुल 7 लाख से अधिक कोरोना संक्रमित, 33,000 से अधिक लोगों की मौत

अशोक यादव, लखनऊ: कोरोना महामारी के चलते पूरे विश्व में इस वायरस से 33,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें अकेले यूरोप में 20,000 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनिया में कुल 7 लाख से अधिक मामले सामने आए हैं।

इटली और स्पेन में एक दिन में 800 से अधिक मौतें हुई हैं। इस वायरस के प्रसार को रोकने के लिए दुनिया की आबादी का लगभग एक तिहाई लॉकडाउन में है। वहीं इससे नौकरियां, उत्पादन और आर्थिक गतिविधियां रुक गई हैं।

अमेरिका इस वायरस के प्रकोप से सबसे अधिक प्रभावित है। अमेरिका में अबतक 142,000 से अधिक केस सामने आए हैं जबकि 2400 से ज्यादा मौतें हुई हैं। 

भारत में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 106 सामने आने के बाद रविवार को कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,024 हो गए और आठ और लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 27 हो गई। यह जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी।

Related Articles

Back to top button