दिल्ली में अब मास्क पहनना फिर से अनिवार्य, नहीं पहनने पर देना होगा 500 का रुपये जुर्माना

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना के केस में बढ़ोतरी हो रही है। वहीं राजधानी दिल्ली में भी कोरोना मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते चिंताजनक हालात के बीच आज दिल्ली में DDMA की महत्वपूर्ण बैठक हुई। दिल्ली में मास्क पहनना एक बार फिर से जरूरी कर दिया गया है।

बता दें दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन सहित कई अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में हुई बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। आइए जानते हैं इस बैठक में कौन-कौन से फैसले लिए गए हैं।

डीडीएमए की आज हुई बैठक में कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए मास्क फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। वहीं अब एक बार फिर मास्क न पहने वालों पर 500 का जुर्माना लगाया जाएगा। शहर में कोविड-टेस्टिंग बड़े पैमाने पर की जाएगी।वैक्सीनेशन पर अधिक जोर दिया गया है। डीडीएमए की बैठक में स्कूलों को बंद नहीं करने का फैसला लिया गया है। वहीं सामाजिक समारोह पर सरकार की कड़ी नजर रहेगी।

Related Articles

Back to top button