दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने मनकामेश्वर मंदिर पहुंच किए बाबा भोले के दर्शन: महाशिवरात्री

लखनऊ।

दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को महाशिवरात्रि के मौके पर मनकामेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा भोले का दर्शन कर जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शुद्ध मन से यहां दर्शन करने आया हूं। भगवान भोलेनाथ से यही प्रार्थना है कि राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लगे लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें।

दरअसल, दिल्ली विधानसभा चुनाव बीजेपी के लिए काफी निराशाजनक रहा था। दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद मनोज तिवारी ने कहा था कि कई बार चुनाव के नतीजे पक्ष में नहीं होते तो निराश नहीं होना चाहिए। बल्कि दिल्ली की जनता का फैसला मंजूर है।

दिल्ली में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़त है। दिल्ली में नए युग की शुरूआत दो दलों के बीच हो रही है। कांग्रेस पूरी तरह लुप्तप्राय पार्टी हो गई है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा उनका वोट प्रतिशत आधा हो चुका है। हम लोग अपनी पूरी लग्न और मेहनत से काम करेंगे।

Related Articles

Back to top button