तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारत के लीजेंड हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का निधन

अशाेेेक यादव, लखनऊ। तीन बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता भारत के लीजेंड हॉकी खिलाड़ी बलबीर सिंह का लंबी बीमारी के बाद सोमवार को निधन हो गया। वह 95 वर्ष के थे। बलबीर को गत 12 मई को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल में इलाज के दौरान भी उन्हें दो बार दिल का दौरा पड़ा और उनकी तबीयत बिगड़ती चली गई। बलबीर के पौत्र कबीर ने बयान जारी कर बताया कि उनके दादा बलबीर का आज सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।

बलबीर ने 1948 लंदन ओलंपिक, 1952 हेलसिंकी और 1956 मेलबॉर्न में भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका अदा की थी।

मेलबॉर्न में उनके नेतृत्व में ही टीम ने सोना हासिल किया था। इसके अलावा वह 1958 टोक्यो एशियाई खेलों में रजत पदक विजेता टीम का भी हिस्सा रहे थे। बलबीर ने 61 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 246 गोल किए।

Related Articles

Back to top button