झूठे प्रचार पर करोड़ों खर्च लेकिन महंगाई पर यूपी सरकार चुप: प्रियंका गांधी

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने त्योहारों के समय सब्जियों के महंगी होने को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि झूठे प्रचार पर करोड़ों रुपये खर्च करने वाली सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है।

प्रियंका गांधी ने बाजार में बिक रहीं विभन्नि सब्जियों के दाम का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया, पूरे उप्र में त्योहारों के मौसम में महंगाई आम लोगों पर कहर बनकर टूट पड़ी है। सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं।

काम धंधे पहले से ठप पड़े हैं। कांग्रेस की उत्तर प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपए झूठे प्रचार में खर्च करने वाली भाजपा सरकार जनता की परेशानियों पर चुप है।

प्रियंका ने प्रधानमंत्री के रेहड़ी-पटरी दुकानदारों के साथ संवाद से पहले कहा कि इन छोटे दुकानदारों को विशेष सहायता पैकेज की जरूरत है। उन्होंने कहा, पूरे लॉकडाउन में रेहड़ी-पटरी वालों, छोटे दुकानदारों पर भयंकर मार पड़ी।

घर चलाना मुश्किल हो गया, रोजी-रोटी उजड़ गई। रेहड़ी-पटरी वालों, दुकानदारों, छोटे व्यापारियों को आज लोन नहीं बल्कि एक स्पेशल सहायता पैकेज की जरूरत है।

Related Articles

Back to top button