ज्यादा ब्याज दिलाने का लालच देकर जालसाज ने महिला ठगे 45 लाख

 

लखनऊ।  राजधानी में लोगों से जालसाजी करने वाला गिरोह सक्रीय नजर आ रहा है। ऐसे ही एक मामला इटौंजा थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक जालसाज ने ज्यादा ब्याज दिलाने के चक्कर में बुजुर्ग महिला से 45 लाख रुपए की ठगी की है।

बताया जा रहा है कि पति का स्वर्गवास हो जाने के बाद महिला ने अपनी बेशकीमती जमीन 45 लाख रुपए में बेची थी। जिसके बाद महिला किसी तरह जालसाज विवेक सिंह के सम्पर्क में आ गई। इस दौरान जालसाज विवेक सिंह ने महिला को लालच दिया कि जमीन बेचकर उसे जो रकम प्राप्त हुई है, वह उसे बैंक में जमा करवा दे।

जालसाज ने महिला से कहा कि अधिक पैसा बैंक में जमा करने पर अधिक ब्याज मिलगा। महिला ने जालसाज की बातों में आकर 45 लाख रुपए बैंक में जमा करवा दिए। जिसके बाद जालसाज ने महिला को बहला-फुसलाकर 45 लाख रुपए की रकम एक खाते से दूसरे खाते में ट्रांसफर करवाकर अपना नाम भी उसमें सम्मिलित करवा लिया।

इस बीच जालसाज ने धीरे-धीरे करके महिला के खाते से लाखों रुपए पार कर दिए। अपने साथ हुई जालसाजी की जानकारी लगते ही महिला इटौंजा थाने पहुंची। जहां पीड़िता ने पुलिस को जालसाज के खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता से तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button