जिला संयोजक ने कार्यकर्ताओं को अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए किया प्रेरित

ताखा। बजरंग दल के जिला संयोजक ने ऊसराहार पहुंचकर कार्यकर्ताओं को कानपुर अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। सहकारी संघ ऊसराहार में बजरंगदल के पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई जिसमें जिला संयोजक अनुराग भदौरिया ने बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को संगठन के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। साथ ही साथ आगामी 28, 29 फरवरी व 1 मार्च तीन दिवसीय होने वाले अधिवेशन में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को सहभागिता लेने के लिए प्रेरित किया।। बैठक में ईसा की प्रार्थना अभी हो रही है कार्यकर्ताओं ने उन्हें जानकारी दी। तो उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन को जानकारी दी जा चुकी है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी बात की जा चुकी है। अभी भी प्रार्थना सभा हो रही है तो गम्भीर विषय है। हिन्दू लोगों को भ्रमित किया जा रहा है।। जिला संयोजक अनुराग भदौरिया अपने कार्यकर्ताओं के साथ धर्मांतरण के मुद्दे पर थानाध्यक्ष ऊसराहार से बात करने पहुंचे तो थानाध्यक्ष उन्हें संतुष्ट नही कर सके। जिला संयोजक ने बताया कि थानाध्यक्ष की बातचीत से वे पूर्ण असंतुष्ट है।उनका रवैय्या गैर जिम्मेदाराना है।उन्होंने बताया कि वे पूरा प्रकरण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के सामने रखेंगे।। बैठक में समीर भदौरिया शुसील यादव जानी ठाकुर जय ठाकुर पंकज दुबे विवेक दुबे सुधांशु देव सुधीर कौशल ब्रह्म चंद पांडेय भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल राज सिंह वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button